बरेली: जगतपुर की रहने वाली महिला ने भाजपा नेता पर लव सेक्स धोखे का लगाया आरोप
बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर की रहने वाली महिला ने भाजपा नेता पर लव सेक्स धोखे का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि निकाह का झांसा देकर उसके साथ उसने ढाई वर्ष तक दुष्कर्म किया। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की है। एसएसपी ने तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।