बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर चौराहे पर टेंपो को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक घायल
बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर चौराहे पर टेंपो ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।