बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली की रहने वाली महिला ने पति पर शराब के नशे में मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली की रहने वाली महिला ने पति पर शराब के नशे में मारपीट कर घर से निकलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है । पुलिस का कहना है कि मामले में महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।