नानपारा: बलहा के कबीर आश्रम में संत समागम की तैयारी, जर्जर मार्ग की मरम्मत को लेकर महंत ने एसडीएम को दिया शिकायती पत्र
बलहा के कबीर आश्रम में संत समागम की तैयारी जोरों शोरों से है भव्य आयोजन होने जा रहा है आसपास के जिलों के साथ नेपाल के संत भी समागम में शामिल होंगे आश्रम तक जाने वाला मार्ग बेहद खराब स्थिति में है जिसको लेकर अब महंत बाबा रामदास द्वारा एसडीएम नानपारा लालधर यादव को शिकायती पत्र देकर मार्ग दुरुस्त कराए जाने की मांग की।