शाहपुरा: धनोप में ₹80 लाख से बन रहा नया कुआं, ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
शाहपुरा। विधायक लालाराम बैरवा की अनुशंसा पर डीएफटी फंड से 80 लाख की लागत से धनोप गांव में जलदाय विभाग के नए कुएं का निर्माण तेजी से जारी है। एएन शिवराज ने बताया कि बांदरिया तालाब पाल स्थित देबी सागर तालाब पर 21 फीट चौड़ा कुआं बन रहा है। इससे पाइपलाइन द्वारा टंकी में पानी पहुंचाकर पूरे गांव को सप्लाई किया जाएगा।