दमयंती नगर: मनका में लगुन समारोह से लौट रही पिकअप पलटी, एक गंभीर रूप से घायल, दर्जन भर लोग अस्पताल में भर्ती
दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में इमलिया चौकी के पास मनका गांव समीप लगुन समारोह से लौट रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में धर्मू अहिरवार (35) गंभीर घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया। वहीं अशोक, गोकूल, संजय सहित अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही इमलिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।