शिकोहाबाद: गिहार कालोनी में ढाई बीघा जमीन पर रह रहे 20 परिवारों के घर खाली कराने भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुँचे कोर्ट अमीन
गुरुवार दोपहर साढ़े चार बजे करीब बजे तहसील तिराहा पर बनी गिहार बस्ती में जेसीबी मशीन के साथ कोर्ट अमीन रामप्रवेश यादव के साथ भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। कोर्ट अमीन राम प्रवेश यादव ने वहा रहे रही महिलाओं को माइक द्वारा बताया कि यह जमीन डेढ़ सौ वर्ष पहले दुर्गविजय सिंह चंदेल की थी। कोर्ट में दूसरे पक्ष के समर्थन में फैसला आया है अब खाली करनी पड़ेगी।