शिकोहाबाद: अपर जिलाधिकारी विशु राजा ने फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और रेन बसेरे का किया निरीक्षण
अपर जिलाधिकारी विशु राजा ने बुधवार रात आठ बजे करीबन फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व रेन बसेरे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्थायी रेन बसेरे में सर्दी से ठिठुरते लोगों को ठहराने को लेकर अहम निर्देश दिये। साथ ही रेन बसेरे में सभी व्यवस्थायें सटीक हैं या नहीं इसकी भी पूरी जानकारी लेते हुये संबंधित अधिकारियों को अहम निर्देश दिये।