शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र, मैनपुरी चौराहा रूपसपुर रोड पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर घायल
बताया गया गुरूवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीब थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मैनपुरी चौराहा रूपसपुर रोड पर आगे अचानक बाइक आने पर स्कूटी सवार युवक ने ब्रेक लगाए तभी स्कूटी पलट गई। जिससे सवार युवक संदीप शर्मा गम्भीर घायल हो गया। जिसे उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर जानकारी ईएमटी 108 ने मीडिया को दी।