अशोक नगर: अशोकनगर में साइबर अपराध पर बड़ा वार,सेफ क्लिक 2.0 अभियान शुरू छात्रों को किया जागरूक
अशोकनगर में साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को दोपहर 12 बजे सेफ क्लिक 2.0 अभियान की शुरुआत तारा सदन स्कूल से की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। एसपी ने छात्रों को सोशल मीडिया पर आने वाले संदिग्ध मैसेज, ओटीपी और अनजान लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी।