फुट ओवरब्रिज पर चढ़कर उल्टा लटका युवक, नीचे खड़े लोग मनाते रहे, पुलिस ने सुरक्षित उतारा...
ग्वालियर के फुट ओवरब्रिज पर एक युवक नशे की हालत में पुल पर चढ़कर उल्टा लटक गया। युवक की खतरनाक हरकत देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। नीचे खड़े लोग लगातार उसे समझाने और सुरक्षित नीचे आने की अपील करते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सूझबूझ से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मंगल सिंह निवासी कैंसर पहाड़िया के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार युवक अत्यधिक नशे में था। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसके परिजनों को बुलाया गया और समझाइश देकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया।