प्रतापगढ़: श्मशान भूमि विवाद में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत, गांव में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात
प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र के मकनखेड़ी गांव में श्मशान भूमि विवाद के बाद घायल हुए बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो जाने से शुक्रवार को गांव में तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार मृतक के पुत्र सोहन लाल ने सालमगढ़ थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 7 मई को गांव के श्मशान घाट की जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान उसके पिता हि