महागामा प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र बाबा गुजर नाथ धाम शिव पार्वती मंदिर मेदनीचक के प्रांगण में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन 9 से 15 फरवरी तक किया जाएगा जिसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है। भागवत कथा आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सरगुन यादव ने बताया कि सोमवार को गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।