बागपत: ग्राम निवाड़ा में एक युवक के साथ मारपीट कर चाकू से किया प्रहार, जिला अस्पताल बागपत में कराया भर्ती
Baghpat, Bagpat | Mar 30, 2026 सोमवार की सुबह करीब 11 बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के निवाडा गांव निवासी दानिश के मुताबिक वह फल लेने बाजार जा रहा था। उसी दौरान में रास्ते में घात लगाए बैठे आधा दर्जन युवकों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपितों ने चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया।