लोहरदगा: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेतागण लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत से मिले, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर मंथन
लोहरदगा सांसद सह छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत 27 सितंबर को प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर जाएंगे। उनके दौरे से पूर्व शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने नई दिल्ली में सुखदेव भगत से आत्मीय मुलाकात की।