फारबिसगंज: दिल्ली में राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित होंगी फारबिसगंज की बेटी सृष्टि सौम्या
फारबिसगंज के हरिपुर पंचायत की निवासी व शहर के शैक्षणिक संस्थान पाई वल्ड स्कूल की 10 वीं की छात्रा व प्रयाग संगीत समिति की छात्रा शास्त्रीय गायिका सृष्टि सौम्या को भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली में राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया जायेगा.