एत्मादपुर: पोइया के समीप आगरा-हाथरस हाईवे पर शादी समारोह से वापस लौट रहे 4 दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत व 3 लोग हुए घायल
Etmadpur, Agra | Jul 15, 2024 खंदौली क्षेत्र में चाचा की शादी में शामिल होकर वापस घर आगरा जा रहे चार दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर आगरा हाथरस हाईवे पर गांव पोईया के समीप पेड़ से टकरा गई। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि हादसे के बाद गाड़ी पूरी तरह छतग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार को कटर से काटकर चारों को बाहर निकाला। इस हादसे में 01 की मौत जबकि 03 घायल हैं।