एत्मादपुर: झरना नाले के समीप श्रद्धालुओं से भारी मैक्स गाड़ी ड्राइवर को झपकी आने से अज्ञात वाहन में घुसी, 02 लोगों की मौत 05 घायल
Etmadpur, Agra | Jul 14, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के झरना नाले के पास जात कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक मैक्स गाड़ी ड्राइवर की झपकी आने से अज्ञात वाहन में जा घुसी। जिला अलीगढ़ के खैर निवासी सभी श्रद्धालु मैक्स गाड़ी से कटोरा खेड़ा जात कर घर वापस आ रहे थे। मैक्स गाड़ी के टकराने के बाद श्रध्दालुओं में चीखपुकार मच गई। जिसमें 02 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर से घायल हो गए।