एत्मादपुर: आंवलखेड़ा में आगरा-जलेसर रोड़ स्थित उन्नित धाम कॉलोनी में पत्रकार के ऑफिस का ताला तोड़कर सामान व नगदी चोरी कर चोर फरार
Etmadpur, Agra | Jul 15, 2024 बरहन क्षेत्र के आंवलखेड़ा में आगरा जलेसर रोड स्थित उन्नति धाम कॉलोनी में चोरों ने पत्रकार की ऑफिस का ताला तोड़कर उसमें से नगदी व अन्य सामान चोरी कर चोर फरार हो गए। खांड़ा निवासी पत्रकार राकेश यादव ने बताया कि उनका ऑफिस उन्नति धाम कॉलोनी में बना हुआ है।जिसमें उनका लैपटॉप और ₹2500 रखे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।