शुजालपुर: शाजापुर में 21.06 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में जिला पंचायत सदस्य हिरासत में
ग्वालियर के वरिष्ठ सीए अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 6 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले की जांच अब शाजापुर तक पहुंच गई है। स्टेट साइबर पुलिस ग्वालियर की टीम ने शाजापुर पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य जगदीश फौजी को हिरासत में लिया और आगे की पूछताछ व वैधानिक कार्रवाई के लिए ग्वालियर ले गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जगदीश फौजी से जुड़े एक करंट अकाउंट में करीब