देहरादून: कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में एनएसयूआई की महानगर बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में एनएसयूआई की महानगर की बैठक हुई और इस बैठक में महानगर में स्थित महाविद्यालयों के इकाइयों के गठन और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को मजबूत किए जाने पर भी चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई ने अपने आगामी कार्यक्रम भी तैयार किए हैं।