देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने सहस्त्रधारा रोड देहरादून से एक शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार, लूट का सामान किया बरामद
शुक्रवार शाम 5:15 बजे रायपुर थाना पुलिस ने सहस्त्रधारा रोड, देहरादून से एक शातिर लुटेरे विक्रम सिंह, पुत्र नागेंद्र निवासी, बिहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी से ₹5000 की नगदी, एक मोबाइल फोन, देसी तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि 22 फरवरी 2024 को वादी कुलदीप सिंह ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी।