महोबा: कबरई पुलिस ने झिरसहेबा के वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश कर भेजा गया
Mahoba, Mahoba | Jul 5, 2026 पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कबरई थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त ज्ञान सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी झिरसहेवा गांव का निवासी है और सीजेएम न्यायालय से जारी वारंट में वांछित था। पुलिस ने उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई उपनिरीक्षक सूर्यभान सिंह ने पुलिस टीम के साथ की।