किशनगढ़ बास: मूसाखेड़ा में अधिक शराब सेवन से एक व्यक्ति की हुई मौत
Kishangarhbas, Alwar | Apr 13, 2026
अलवर जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के गांव मूसाखेड़ा में 48 वर्षीय बुधराम प्रजापत की अधिक शराब सेवन से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह मजदूरी करता था और बीती रात नशे में घर लौटा था। कुछ समय बाद तबीयत बिगड़ गई उल्टियां होने लगीं। गंभीर हालत में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया प्राथमिक उपचार बाद अलवर रेफर किया ।