हुज़ूर: ट्विशा मौत मामले में सीबीआई सास गरीबाला और पति समर्थ को लेकर घर पहुंची
Huzur, Bhopal | Jun 1, 2026 भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस की जांच कर रही सीबीआई टीम सोमवार (1 जून) को रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ को लेकर घर पहुंची। यहां 80 किलो वजन की डमी को फंदे पर लटका कर और उतार कर घटना की परिस्थितियों को समझने की कोशिश की।