राजौरी गार्डन: तिलक नगर में जन समस्याओं के समाधान के लिए विधायक जनरैल सिंह ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
तिलक नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के एकमात्र विधायक सरदार जनरैल सिंह के कार्यालय में आज क्षेत्र के लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में विधायक ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना। लोगों ने क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए, जिन्हें विधायक ने गंभीरता से लिया।