बालाघाट: कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की, स्वच्छता और जल निकासी पर दिए निर्देश
कलेक्टर मृणाल मीना ने गुरुवार को जिले के नगरीय निकायों बालाघाट, वारासिवनी, मलाजखंड, बैहर, कटंगी और लांजी के अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में स्वच्छता, जल निकासी, आवास योजना और पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में सभी निकायों की रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई केवल