मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर में युवक का गला काटकर शव नाले में फेंका, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
Meerut, Meerut | Jul 7, 2024 मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर में अज्ञात युवक का नाले में शव मिलने से हड़कंप मच गया। गला काट हत्या कर शव नाले में फेंका गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नाले से निकाला, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम व थाना पुलिस जांच में जुटी है। रंजिश में युवक की गला काट हत्या की आशंका जताई है।