मेरठ: नौचंदी क्षेत्र में नाले में मिला गला कटा हुआ अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा
Meerut, Meerut | Jul 7, 2024 नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर स्थित नाले में एक युवक का गला कटा शव मिला। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन और नोचंदी थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव की पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नहीं हुई। नौचंदी थाने में मुकदमा लिखा गया।