मेरठ: लोहियानगर क्षेत्र में पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला, मायके पहुँच पति ने मां पर बोला जानलेवा हमला
Meerut, Meerut | Jul 7, 2024 लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हुमायूं नगर में एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आरोपी तीन तलाक देने के बाद पत्नी के घर पहुंच गया और पत्नी की मां पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर उसको दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगो से आरोपी को बचाकर हिरासत में ले लिया।