मेरठ: गंगानगर पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज होते ही हुआ था फरार
Meerut, Meerut | Jul 7, 2024 गंगानगर पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चल रहे आरोपी मारूफ को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आज मुखबिर से सूचना मिली थी,कि आरोपी मारूफ इलाके में पहुंचने वाला है जिसके बाद घेराबंदी कर उसको गिरफ़्तार किया गया है। गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी मारूफ फरार हो गया था।जिसके बाद पुलिस को उसकी तलाश थी।