पटना ग्रामीण: मंत्री श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की मांग की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की मांग लगातार जदयू के तमाम नेता और कार्यकर्ता भी कर रहे हैं। वहीं मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे जब इस मामले को लेकर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह निर्णय तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और निशांत कुमार को लेना है।