पटना ग्रामीण: रोहतास: रोपवे ट्रायल हादसे के बाद संवेदक ब्लैक लिस्ट, 2 इंजीनियरों पर भी कार्रवाई
रोहतास जिले में रोपवे के ट्रायल के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। जिसके बाद सरकार सवालों के कठघरे में खड़ी हो गई है। वहीं अब इस मामले में नीतीश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे इस मामले में बड़ी जानकारी दी है। दिलीप जायसवाल ने बताया कि इस घटना में संवेदक को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।