बहोरीबंद: भीषण गर्मी में किसानों का फूटा गुस्सा, सलैया सिहोरा मार्ग पर किया चक्काजाम
कटनी जिले के बहोरीबंद इलाके में किसानों का गुस्सा अब सड़क पर उतर आया है। पटोरी साइलो खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाओं से परेशान किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर सलैया-सिहोरा रोड पर चक्काजाम कर दिया। कई दिनों से फसल बेचने का इंतजार कर रहे किसान भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि केंद्र पर न छांव की व्यवस्था है,