बड़ौत: गांगनौली में मंदिरों और आबादी के पास शराब ठेका विवाद पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन ने कहा- मानकों के अनुरूप खुलेगा
Baraut, Bagpat | Apr 6, 2025 गांगनौली गांव में अंग्रेजी शराब और बियर का ठेका खोले जाने का विवाद गहरा गया है। सैकड़ों ग्रामीणों ने रविवार को इसके विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित ठेके से महज 150 मीटर की दूरी पर सूर्य मंदिर और शिव मंदिर स्थित हैं। साथ ही यह स्थान आबादी क्षेत्र के बेहद नजदीक है। उनका आरोप है कि लगातार विरोध के बावजूद जबरन ठेका खोला जा रहा है।