मोठ: अचानक बारिश और ओलावृष्टि से किसानों पर टूटी आफत, विधानसभा क्षेत्र में विधायक ने खेतों तक पहुंचकर नुकसान का लिया जायजा
Moth, Jhansi | May 30, 2026 गरौठा क्षेत्र में अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से मूंग सहित कई फसलें प्रभावित हुई हैं। विधायक जवाहर राजपूत ने प्रभावित गांवों का दौरा कर खेतों में नुकसान का जायजा लिया और अधिकारियों को सर्वे कराकर किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।