बैरगनिया में ग्रामीण बैंक के समीप एक छोटा बच्चा भटकता हुआ मिला, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने बच्चे से पूछताछ की तो उसने अपना नाम आयुष बताया तथा अपने पिता का नाम मुकेश यादव बताया। बच्चा बार-बार अपना घर पटना सिटी बता रहा है।