खुरई: शिव बारात में शामिल हुए डेढ़ लाख श्रद्धालु, रात में भूतेश्वर मंदिर में होगा विवाह
Khurai, Sagar | Feb 26, 2025 बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे से भूतेश्वर मंदिर के पास से भगवान भोलेनाथ की विशाल बारात निकली, बारात में शामिल होने और देखने के लिए लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु शामिल हुए, बारात में 100से अधिक झाकियों को निकाला गया। जिसमें भगवान शिव की शादी, गोवर्धन पर्वत झांकी, कैलाश पर्वत, पुष्पक विमान के साथ सेना की तोपों की भी झाकियां निकलीं,दूल्हा बने भोलेनाथ की आरती कर स्वागत हुआ