कोल: सराय मिश्र में पथराव और फायरिंग के आरोपितों पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, SSP दफ्तर पहुंचे पीड़ित
Koil, Aligarh | Apr 2, 2026 सराय मिश्र में पथराव और फायरिंग के आरोपितों पर स्थानीय पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कार्रवाई न होने के चलते पीड़ित गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पीड़ितों ने एसएसपी नीरज जादौन से मुलाकात करते हुए कार्रवाई की मांग की है। होली के दिन एक दर्जन से अधिक दबंग जबरन उनके घर आ गए और पथराव करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।