कोटा: पुलिस कार्यालय में निकला 6 फीट लंबा धामन, स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को मिला प्रशंसा पत्र
कोटा शहर के पुलिस उप अधीक्षक वृत द्वितीय कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में शुक्रवार को करीब 5–6 फीट लंबा धामन (रेट स्नेक) दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों ने सांप को जंगल में छोड़ने की सलाह दी तथा गोविंद शर्मा की तत्परता और साहसिक कार्य की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान किया।
Ladpura, Kota | Jul 26, 2026