कोटा ग्रामीण के सांगोद थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 किलो 740 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में थानाधिकारी पवन कुमार और उनकी टीम ने माल बावड़ी-कोटड़ी रोड स्थित एक खेत के पास संदिग्ध 9 कट्टों की सूचना पर कार्रवाई की। जांच में सभी कट्टों में डोडा चूरा भरा मिला, जिसे एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार इलाके में रात की सघन गश्त के चलते तस्कर मादक पदार्थ से भरे कट्टे खेत में छोड़कर वाहन सहित फरार हो गए। मामले में प्रकरण दर्ज कर फरार तस्करों की तलाश जारी है।
Ladpura, Kota | Jul 26, 2026