शिक्षा मंत्री के बयान पर कांग्रेस का हल्ला बोल, आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। एलआईसी बिल्डिंग, वीर सावरकर मेन रोड से शिक्षा मंत्री के आवास की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया, जिससे वे मंत्री को प्रतीकात्मक रूप से गुलाब का फूल भी नहीं सौंप सके। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मंत्री के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की और "शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो" के नारों के साथ सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
Ladpura, Kota | Jul 26, 2026