झांसी: काशीराम कॉलोनी में ढाबे पर बेची जा रही देसी शराब का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Nov 13, 2025 झांसी-ग्वालियर राजमार्ग सीपरी बाजार थाना क्षेत्र पर स्थित काशीराम कॉलोनी में अवैध रूप से देसी शराब बेचे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक ढाबे का बताया जा रहा है, जो पुलिस चौकी से मात्र 100 फीट की दूरी पर स्थित है। वायरल वीडियो में एक दुकान पर ग्राहक को देसी शराब बेचते हुए दिखाया गया है।