हरदोई: आईटीआई में डीएम की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
Hardoi, Hardoi | Mar 15, 2024 आईटीआई में डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह 11 बजे स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम ने बताया कि आज के मतदाता जागरूकता अभियान के दो प्रमुख उद्देश्य हैं। इनमें पहला मतदान करना है क्योंकि प्रत्येक मतदान करना मतदाता का अधिकार ही नहीं है बल्कि कर्तव्य भी है और दूसरा मतदाता कैसे जानें कि उनका वोट बना है या नहीं।