हरदोई: रद्देपुरवा रोड स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में बंद किशोर योगा करते समय चकमा देकर हुआ फरार
Hardoi, Hardoi | Mar 15, 2024 शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से पॉक्सो और दुष्कर्म का आरोपी किशोर योगा करने के दौरान भाग निकला। घटना का पता सुबह तब चला जब उससे मुलाकात करने के लिए उसके पिता और रिश्तेदार पहुंचे थे। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।