हरदोई: रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई परेड, एसपी ने ली सलामी
Hardoi, Hardoi | Mar 15, 2024 रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की परेड की गई, जिसकी सलामी एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने ली। एसपी ने पीआरवी के वाहनों का निरीक्षण भी किया। वहीं पुलिस बल की दौड़ कराई गई एवं टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी दी गई।