हरदोई: लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट से निकाली गई रैली, डीएम एमपी सिंह ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 15, 2024 हरदोई में आज लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप योजना के अंतर्गत एक रैली कलेक्ट्रेट से निकाली गई। मतदाता जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए गांधी भवन में जाकर इसका समापन होगा। रैली के माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। मामले को लेकर डीएम एमपी सिंह ने जानकारी दी है।