चिड़गांव तहसील के दूरदराज गांव दिउदी पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत किया।
पारंपरिक परिधानों में पहुंचे ग्रामीणों ने वाद्य यंत्रों की धुन पर नृत्य कर अपनी लोक संस्कृति की झलक पेश की। ग्रामीणों के इस उत्साह में मुख्यमंत्री सुक्खू भी शामिल हुए और वाद्य यंत्रों की धुन पर ग्रामीणों के साथ थिरकते नजर आए।
इस दौरान पूरा दिउदी गांव पारंपरिक संगीत, नृत्य और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।
#CMsukhu #SukhvinderSinghSukhu #Chirgaon #Diudi #Shimla #HimachalPradesh #HimachalCulture #FolkCulture #HimachalNews #RozanaHimachal