बक्सर: कलेक्ट्रेट स्थित न्याय वाटिका में विशेष इंटीग्रेटेड योग शिविर का हुआ आयोजन, योग-आयुर्वेद अपनाने का संदेश
Buxar, Buxar | Jul 5, 2026 कलेक्ट्रेट परिसर स्थित न्याय वाटिका में पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के बैनर तले भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा विशेष इंटीग्रेटेड योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में योग साधकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।