यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिस ने अपने हाथों से कार उठाकर रोड किनारे कराई, देखें वीडियो
शाहजहांपुर - तिलहर थाना क्षेत्र में हाइवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रूजवारी गांव के रहने वाले अंशुल पांडेय के रूप में हुई है। अंशुल अपनी बहन को छोड़ने के लिए आया था। तभी ये हादसा हो गया। उसके बाद लोगों ने जाम लगा दिया। जाम की स्थिति बनी तो तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया उसके बाद जाम को खोल दिया गया। यातायात जल्द से जल्द सुचारू हो सके, इसके लिए पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार को हाथो से उठाकर रोड किनारे किया। जिसका वीडियो सामने आया है।